Representative Image
Representative Image

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव जारी है। लगातार बढ़ते मामलों ने उद्धव सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 36 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 13 लोगों की जान चली गई है। जबकि अकेले मुंबई में 20 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। यही कारण है कि सरकार लॉकडाउन का ऐलान जल्द कर सकती है। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में गुरूवार को कोविड के 36,265 नए मरीज मिले हैं। जबकि आठ हजार 907 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। साथ ही 13 संक्रमितों की जान चली गई है। राज्य में मौजूदा समय में कोविड के 1,14,847 मामले हैं। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या भी 67,93,297 पहुंच गई है। इलाज के बाद 65,33,154 लोग ठीक हुए हैं। कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन का ऐलान जल्द कर सकती है।  

    गौर हो कि लॉकडाउन की अटकलों को हवा इसलिए भी मिल रही है कि मेयर ने एक बयान में कहा था कि अगर मुंबई में 20 हजार से अधिक मामले है तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुंबई में गुरूवार को 20 हजार 181 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। साथ चार की मौत हुई है। इसलिए हो सकता है सरकार लॉकडाउन का फैसला जल्द कर दे।