
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में अपराध थमने के नाम नहीं ले रहे है। वही अब बीड के आष्टी तालुका में नाबालिग लड़की से शादी के मामला सामने आया है। इस मामले में 32 लोगों के खिलाफ आष्टी थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में दुल्हन और दूल्हे के माता-पिता के साथ फोटोग्राफर, रसोइया, शादी कराने वाले ब्राह्मण और कुछ गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। आइए यहां जानते है क्या है पूरा माजरा….
ग्राम सेवक थाने में की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग के शादी के इस मामले से जिले में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में ग्राम सेवक शंकर मुरलीधर म्हात्रे ने आष्टी ठाणे पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम सेवक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ऐसे में अब भास्कर अश्रुबा पाल्वे, सिंधुबाई भास्कर पाल्वे, अश्रुबा पाल्वे, केसरबाई पल्वे, शिवाजी पाल्वे, संगीता पाल्वे, चंद्रकांत पालवे, सखरबाई पाल्वे, भीमराव पाल्वे, चतुराबाई पल्वे, विठ्ठल पाल्वे, परमेश्वर पाल्वे, युवराज पाल्वे, सुभाष पाल्वे, एकनाथ पालवे, शंकर पालवे, लहू पालवे, अशोक वनवे, रामराव वनवे, विजय गोलहर (शेष मुर्शादपुर आष्टी), राहुल काकड़े, संदीप अर्जुन गरजे, अर्जुन बाबू गरजे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आगे की जांच जारी
आपको बता दें कि इस मामले में दूल्हे के चाचा, दुल्हन के चाचा फोटोग्राफर, वजंत्रीवाले, मंडपवाले, अरेंज मैरिज करने वाले ब्राह्मण, अचारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि आगे की जांच जारी है। यह बहुत हैरान कर देने वाली बात है कि आज भी बाल विवाह हो रहा है।