VOTING, MP
Representative Photo

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के बिना यह चुनाव किए जा रहे है।

    Loading

    मुंबई, आज महाराष्ट्र (Maharashtra) में 32 जिलों के 105  नगर पंचायतों (Maharashtra Nagar Panchayat Election 2021) के मतदान हो रहे हैं। खास बात यह है कि, इस बार यह मतदान ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के बिना करवाए जा रहे हैं। नगर पंचायत के मतदान के साथ सांगली, मिरज, कुपवाड, अहमदनगर और धुले महापालिका के उपचुनाव भी करवाए जा रहे हैं। इनके अलावा भंडारा और गोंदिया के जिला परिषद चुनाव भी हो रहे हैं। साथ ही 15 पंचायत समितियों के लिए भी चुनाव करवाए जा रहे है। वहीं, नगरपालिका की भी कुछ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

    ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के बिना यह चुनाव किए जा रहे है। वहीं, इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बता दें कि, सिंधुदुर्ग में बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और शिवसेना के समर्थकों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। वहीं, बीड में में बीजेपी नेता पंकजा मुंडे और एनसीपी विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे के बीच भी ऐसे ही मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। 

    गोंदिया जिला परिषद के 43 सीटों के लिए और पंचायत समिति के 86 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। वहीं, ओबीसी की 30 सीटों के लिए मतदान जनवरी महीने में होंगे। जिले के गोंदिया, गोरेगांव, सालेकसा, देवरी, तिरोडा, आमगाव, सडक अर्जुनी, अर्जनी मोरगाव पंचायत समिति के लिए मतदान हो रहा है। भंडारा जिले के जिला परिषद के 39 और 7 पंचायत समिति के 79 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

    महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में हुए राज्य विधान परिषद चुनाव में छह में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पिछले सप्ताह कहा था कि ओबीसी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के स्थानीय निकायों के लिए चुनाव, जो मंगलवार को होने वाले थे, अब 18 जनवरी को होंगे और आरक्षित सीटों को सामान्य श्रेणी की सीटों में तब्दील कर दिया गया जाएगा। उच्चतम न्यायालय के इस संबंध में दिए फैसले के दो दिन बाद यह घोषणा की गई थी।

    राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने कहा था कि इन स्थानीय निकायों में सामान्य, अनूसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटों के लिए चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। राज्य सरकार चाहती थी कि एसईसी ओबीसी राजनीतिक आरक्षण बहाल होने तक सभी स्थानीय निकाय चुनावों पर रोक लगा दे।उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र एसईसी को ओबीसी के लिए आरक्षित स्थानीय निकायों में 27 प्रतिशत सीटों को सामान्य श्रेणी के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

    महाराष्ट्र के इन नगर पंचायतों में हो रहा है मतदान

    1. ठाणे- मुरबाड व शहापुर
    2. पालघर- तलासरी, विक्रमगढ़, मोखाडा
    3. रायगढ़- खालापुर, तला, माणगाव, म्हसला, पोलादपुर, पाली (नवनिर्मित),
    4. रत्नागिरि- मंडनगढ़, दापोली
    5. सिंधुदुर्ग- कसई-दोडामार्ग, वाभवे-वैभववाडी, कुडाल
    6. पुणे- देहू (नवनिर्मित)
    7. सातारा- लोणंद, कोरेगांव, पाटण, वडूज, खंडाला, दहीवडी
    8. सांगली- कडेगांव, खानापुर, कवठे-महाकाल
    9. सोलापुर- माढा, मालशिरस, महालूंग-श्रीपुर (नवनिर्मित), वैराग (नवनिर्मित), नातेपुते (नवनिर्मित),
    10. नासिक- निफाड, पेठ, देवला, कलवण, सुरगाणा
    11. धुले- साक्री,
    12. नंदुरबार- धडगांव-वडफल्या-रोषणमाल
    13. अहमदनगर- अकोले, कर्जत, पारनेर, शिर्डी
    14. जलगांव- बोदवड
    15. औरंगाबाद- सोयगांव
    16. जालना- बदनापुर, जाफराबाद, मंठा, घनसावंगी, तीर्थपुरी (नवनिर्मित)
    17. परभणी- पालम
    18. बीड- केज, शिरूर-कासार, वडवणी, पाटोदा, आष्टी
    19. लातूर- जलकोट, चाकुर, देवणी, शिरूर-अनंतपाल
    20. उस्मानाबाद- वाशी, लोहारा बु।
    21. नांदेड- नायगांव, अर्धापुर, माहुर
    22. हिंगोली- सेनगांव, औंढा-नागनाथ
    23. अमरावती- भातकुली, तिवसा
    24. बुलढाणा- संग्रामपुर, मोताला
    25. यवतमाल- महागांव, कलंब, बाभुलगांव, रालेगांव, मारेगांव, झरी जामणी
    26. वाशिम- मानोरा
    27. नागपुर- हिंगणा, कुही
    28. वर्धा- कारंजा, आष्टी, सेलु, समुद्रपुर
    29. भंडारा- मोहाडी, लाखनी, लाखांदूर
    30. गोंदिया- सडकअर्जुनी, अर्जुनी, देवरी, सावली,
    31. चंद्रपुर- पोंभुर्णा, गोंडपिपरी, कोरपना, जिवती, सिंदेवाही-लोनवाही, मुलचेरा
    32. गढ़चिरोली- एटापल्ली, कोरची, अहेरी, चामोर्शी, सिरोंचा, धानोरा, कुरखेडा आणि भामरागढ़