Maharashtra government's big decision regarding Shiv Jayanti celebrations, 500 people allowed to attend
File Photo

    Loading

    मुंबई: देश (India) में एक बार फिर से कोरोना (Coronavirus) का कोहराम मचाने लगा है। जिन राज्यों में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है उनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) और दिल्ली (Delhi) का नाम सबसे आगे है। कोरोना के बीच महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 1,216 मामले सामने अब तक आये हैं। जिसने राज्य सरकार चिंता में डाल दिया है। कोरोना ज्यदा पैर न पसार पाए इसलिए राज्य की सरकार ने नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का फैसला लिया है। सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस के मामले और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 जनवरी से लागू करने का फैसला लिया है। 

    1 – मुंबई में आज रात 11 बजे के बाद किसी भी आवाजाही की अनुमति नहीं है। यह पाबंदी सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि मेडिकल इमरजेंसी, फ्लाइट पकड़ने, ट्रेन पकड़ने वालों के लिए आवाजाही पर छूट दी गई है।

    2- दिन में भी राज्य में कहीं भी पांच या अधिक लोगों के एक साथ इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। 

    3- रेस्तरां को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 50% क्षमता से संचालित करने की अनुमति होगी।

    4- महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को जिम और ब्यूटी सैलून के लिए कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों को संशोधित किया है और उन्हें 10 जनवरी की मध्यरात्रि से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दे दी है।

    5- सरकार ने आवश्यक सेवाओं को नई पाबंदियों से छूट दी है। 

    इसके अलावा, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आवश्यक गतिविधियों और शिक्षकों की प्रशासनिक गतिविधियों को छोड़कर स्कूल और कॉलेज 15 फरवरी तक बंद रहेंगे। कार्यालय प्रमुखों की लिखित अनुमति के बिना सरकारी कार्यालयों में किसी भी आगंतुक को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोगों को ऑनलाइन संवाद की सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

    इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का विकल्प चुनना चाहिए और यदि कार्यालय से काम करना आवश्यक है तो काम के घंटे को अलग- अलग करना चाहिए। निजी कार्यालयों से भी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देकर और काम के घंटे को अलग-अलग करके कार्यालय आने वाले कर्मचारियों की संख्या को युक्तिसंगत बनाने के लिए कहा गया है।  परिपत्र में कहा गया है कि विवाह और सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक समारोहों में उपस्थित लोगों की सीमा 50 होगी। अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते।  

    देश में कोरोना के लगातार मामलों बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में ओमीक्रोन का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। देश में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले अब बढ़कर 4,033 हो चुके हैं। इनमें 1, 216 मामलों के साथ महाराष्ट्र (Maharashtra) सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जिसके बाद दिल्ली (Delhi) है, जिसमें 513 संक्रमण ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं।

    बता दें कि, सोमवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1,79,723 नए केस सामने आए हैं। इन मामलों में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 146 लोगों की जान गई है।  इसके अलावा देश में ओमीक्रोन के 4,033 मामले सामने आए हैं, इनमें 1, 216 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।