Omicron

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमीक्रॉन (Omicron) विकराल रूप ले रहा है। राज्य में आज 26 और नए संक्रमित मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने यह जानकारी दी। आज सामने आए मामलों में 11 मामले अकेले मुंबई के है। 

    स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 26 नए मामले आज महाराष्ट्र में आए हैं। इनमें से 11 मामले मुंबई में, रायगढ़ के पणवेल नगर निगम क्षेत्र में पांच, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में चार, नांदेड में दो और नागपुर, पालघर, भिवंडी-निजामपुर नगर निगम क्षेत्र (ठाणे जिला) और पुणे ग्रामीण में एक-एक मामला आया है।’  इसी के साथ राज्य में अबतक 167 लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

    बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को दर्ज किए गए 26 मामलों में से 14 पुरुष और 12 महिलाएं है। दो को छोड़कर बाकि सब रोगियों का  अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के उच्च जोखिम वाले संपर्क में थे। उल्लेखनीय है कि, 4 नाबालिगों और 3 अन्य को छोड़कर बाकि सभी 19 को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। आज मिले संक्रमितों से 21 में कोई लक्षण नहीं है और 5 में हल्के लक्षण हैं। 

    महाराष्ट्र में कोरोना के 1,426 नए मामले, 21 मरीजों की मौत 

    महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,426 नए मामले आए और 21 मरीजों की मौत हो गई हैं। नए मरीजों में 26 लोग वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हैं। उल्लेखनीय है की रविवार की तुलना में आज कोविड-19 के 222 कम मामले सामने आए हैं। सरकार के अनुसार 1426 नए मामले सामने आने से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,59,314 हो गई। वहीं,21 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,454 हो गई है। राज्य में संक्रमण के कारण मृत्युदर 2.12 फीसदी है।  राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10000 को पार कर 10,441 तक पहुंच गई है।  

    मुंबई में 809 नए मामले 

    मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 809 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 7,71,921 हो गई। वहीं तीन और रोगियों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 16,373 तक चला गया है। 

    बीएमसी के मुताबिक,  सोमवार को 809  नए मामले सामने आए  है और तीन लोगो की मौत हो गई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,71,921 हो गई और मृतकों की संख्या 16,373 हो गई है।  वहीं आज 335 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए है। जिसके बाद महानगर में इस वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,48,199 हो गई है, जबकि फिलहाल 4,765 रोगी उपचाराधीन हैं।