CORONA
File Pic

    Loading

    मुंबई. जहाँ एक तरफ देश में कोरोना कि स्पीड में कमी दिख रही है।वहीं अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी कोरोना महामारी ग्राफ का नीचे आ रहा है। लेकिन इसके साथ ही अब ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को चिंता में डाल दिया है। 

    बीते साथ दिनों में राज्य में सात दिनों में ओमिक्रॉन के कुल 1,122 मरीज अब तक सामने आए हैं। जिनमें बीते बुधवार को मिले 111 मरीज भी शामिल है। इसके अलावा राज्य में बीते 24 घंटे में डेल्टा के 2,748 नए मामले और 41 मृत्यु दर्ज हुए हैं। साथ ही महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 111 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 मरीज अहमदनगर और 19 मरीज नवी मुंबई में मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4,456 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3,334 लोग इस वैरिएंट से ठीक हुए हैं।

    इस तरह महानगर मुंबई में बीते बुधवार को कोरोना के 255 नए मामले आये हैं, वहीँ 439 मरीज ठीक भी हुए हैं और एक राहत कि बात ये रही कि, कोरोना से बीते बुधवर को कोई भी मौत नहीं हुई है। बीते मंगलवार को भी मेंकोरोना से जुडी कोई भी से कोई भी मौत दर्ज नहीं की गयी थी। वहीँ 235 और लोगों पोजेटिव पाए गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के बुलेटिन के अनुसार, अब मुंबई शहर में कोरोनोवायरस संक्रमणों की संख्या बढ़कर 10,54,477 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 16,685 पर रही है।

    फिलहाल राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76,75,578 हो गई है। इस समय राज्य में 27,445 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल  2,79,743 लोग होम क्वारंटाइन और 1,169 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन है। महाराष्ट्र में कल  रिकवरी रेट 97.77% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया।