File Photo
File Photo

Loading

महाराष्ट्र: पिछले साल लंपी रोग से देश की हजारों गायों की मौत हो गई थी। जो बेहद दुखद घटना थी। ऐसे में अब गायों के मौत का एक और मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। जी हां वर्तमान में रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले के एक गांव लोटे के गौशाला में एक हजार से अधिक गायें हैं। जहां चारा नहीं मिलने से 12 गायों की मौत का मामला सामने आया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

भुखमरी से 12 गायों की मौत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोटे स्थित संत ज्ञानेश्वर मौली जीवन मुक्ति धाम सेवा संस्थान है जहां एक गौशाला है। बता दें कि  इस गौशाला में चारे के गर्मी के दिनों में 100 से अधिक गायों की स्थिति खराब हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि पिछले माह 12 से अधिक गायों की भूख से मौत हो चुकी है शासन से बकाया राशि भी नहीं मिली है। ऐसे में अब इस गौशाला के संचालक व वरिष्ठ कीर्तनकार भगवान कोकरे महाराज ने आज से गो शाला में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 

2008 में गौशाला की स्थापना 

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2008 में, कत्लखाने के रास्ते में गायों को बचाने और राजमार्ग दुर्घटनाओं में जख्मी गायों को आश्रय देने के लिए एक आश्रम की स्थापना की गई थी। वरिष्ठ कीर्तनकार भगवान कोकरे महाराज ने गायों की सेवा के लिए संत ज्ञानेश्वर माउली जीवन मुक्ति धाम सेवा संस्था की स्थापना की। आपको बता दें कि जिले का पहला बड़ा गौशाला वहीं स्थापित हुई थी। 

सरकार से नहीं मिली बची राशि 

साथ ही आपको यह भी बता दें कि 2017 में महाराष्ट्र सरकार के गोवर्धन गोवंश सेवा केंद्र ने इस गौशाला के लिए 1 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी थी। जिसमें से 75 लाख रुपये दिए गए, इस संस्था ने गौशाला के लिए आवश्यक निर्माण कराए। लेकिन बीते चार वर्षों से स्वीकृत  बची हुई 25 लाख की राशि नहीं मिलने से इस गौशाला में हजारों गायों के भूखे मरने का समय आ गया है। 

कीर्तन कर गायों को पाल रहे है.. 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्तमान में इस गौशाला में 1 हजार से अधिक गायें हैं और इनमें दिल दहला देने वाली बात यह है कि यहां सौ से अधिक पर्याप्त चारे के अभाव में बीमार और कमजोर हो चुकी है। भगवान कोकरे महाराज ने कहा कि पिछले महीने 12 गायों की भूख से मौत हो गई थी, भगवान कोकरे महाराज गायों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कीर्तन से प्राप्त धन से उन्हें जीवित रख रहे हैं। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निवेदन… 

लेकिन गायों की संख्या हजारों में होने के कारण गायों को चारा खिलाना उनके लिए संभव नहीं है। इस संदर्भ में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी निवदेन किया है कि  हमें बची हुई राशि दें दें और हमारी समस्या छुड़ाएं। ऐसे में अब भगवान कोकरे महाराज ने इस गौशाला में ही आज से अनशन शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार से मदद मिलती है या नहीं।