
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इगतपुरी (Igatpuri) में एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) का भंडाफोड़ किया है। नासिक ग्रामीण पुलिस (Nasik Rural Police) की इस करवाई में कुल 22 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है जिनमें कुछ का संबंध फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से है। गिरफ्तार लोगों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, रविवार रात कथित रूप से ये लोग ड्रग्स ले रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पार्टी दो निजी बंगलों पर हो रही थी। मौके से कोकीन, चरस और गांजा बरामद किया गया है, पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।
नासिक ग्रामीण पुलिस ने बताया कि, उन्होंने पहले मुंबई में एक नाइजीरियन नागरिक की पहचान की है, जिसने इन लोगों को ड्रग्स सप्लाई किए हैं। पुलिस ने इस केस में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए, जिनमें, पहला एनडीपीएस एक्ट के तहत, दूसरा ड्रग्स सेल करना और कंज़्यूम करने का है जबकि तीसरा कोविड नियमों का उल्लंघन करने के लिए। ये मामले पार्टी में पाए गए लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।
Nashik Rural Police arrested 22 people, including 4 women working in Bollywood film industry during a raid on a rave party at a resort in Igatpuri early Sunday morning. Among them is an Iranian woman. Police recovered cocaine & other drugs from there. Probe on: SP Sachin Patil pic.twitter.com/1WIVJAQ1Xk
— ANI (@ANI) June 27, 2021
पुलिस ने मुताबिक, एक व्यक्ति की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी का आयोजन दो बंगलों पर किया गया था। इसमें ज़्यादातर लोग मुंबई से शामिल होने आए थे। इस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों से जुड़ी चार एक्ट्रेस, एक पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और दो कोरियोग्राफर्स भी हैं।
पुलिस ने कहा कि, पुलिस को इस रेव पार्टी की जानकारी सूत्रों से मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसे पहले वेरीफाई किया और पुष्टि होने के बाद पार्टी में रेड की। इगतपुरी पुलिस स्टेशन के 50 लोगों की टीम ने दोनों बंगलों पर छापा मारा था जिसके बाद जांच की गई तो पुलिस को पार्टी में ड्रग्स भी मिली।
पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी लोगों पहले हिरासत में लिया इसके बाद सभी को मेडिकल टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि, पार्टी में शामिल सभी लोगों ने कथित रूप से ड्रग्स लिया था। इस केस में अब पुलिस दोनों बंगलों के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर सकती है।