devendra and eknath shinde
File Pic

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी हुई बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया में में चल रही खबरों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे की मुलाकात हुई है। कल देर रात गुजरात के वड़ोदरा में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को 10.30 बजे शिंदे प्राइवेट जेट से गुवाहाटी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकले और फिर वहां से वड़ोदरा पहुंचे। वहीं फडणवीस भी इसी समय अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। सूत्रों के अनुसार, फडणवीस पहले इंदौर पहुंचे और फिर वह वड़ोदरा पहुंचे।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात रात दो से चार के बीच हुई। हालांकि, इस दौरान क्या बात हुई इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बाद दोनों नेता सुबह तक अपने-अपने स्थानों पर लौट गए।

    निजी काम से थे बाहर 

    वहीं इस मामले पर जब फडणवीस के कार्यालय से बात की गई तो बताया गया कि, फडणवीस किसी निजी काम से बाहर गए थे और यह भी मुंबई में ही थे। वह वड़ोदरा या इंदौर नहीं गए थे।

    हमें पहले से ही था मालूम 

    वहीं इस पर पर शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, हमें यह पहले भी पता था कि, इस साजिश के पीछे फडणवीस और भाजपा का हाथ है। हमें इस मुलाकात में कोई हैरानी नहीं है। यह अच्छी बात है कि, यह बातें अब सामने आ रही है।” उन्होंने कहा, “जिन विधायकों ने वादा खिलाफी की है उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार पार्टी प्रमुख के पास है।”