Maharashtra Government
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    Loading

    महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (Legislative Council Election) के नतीजे आने के बाद से ही सूबे में सियासी हलचल अचानक से तेज हो गई है। इस सियासी हलचल से माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की सरकार में सेंध लग सकती है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ कई विधायक गुजरात के एक होटल में ठहरे हैं। इस दरम्यान उनकी न तो शिवसेना के नेताओं से बात हो रही है और नहीं उनका फोन लग रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि उद्धव सरकार को तगड़ा झटका लग सकता है। वहीं, कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है।

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो एकनाथ शिंदे के साथ सुरत की होटल में कई विधायक हैं, जो शिवसेना के लिए चिंता की बात है। वहीं सूबे के सीएम और शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने आनन फानन में दोपहर 12 बजे सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बता दें कि महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद से बीजेपी और शिवसेना में जुबानी जंग काफी तेज हो गई थी। इस दरम्यान कई बार दोनों दलों के नेताओं ने हुंकार भर विधायकों के समर्थन की बात कही थी। लेकिन एकनाथ शिंदे के इस कदम ने अब सियासी हलचल तेज कर दिया है। 

    कौन हैं एकनाथ शिंदे?

    महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को हुआ था। एकनाथ शिंदे ने 11 वीं तक की पढ़ाई ठाणे में मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से की। एकनाथ शिंदे को उद्धव ठाकरे का सबसे करीबी माना जाता रहा है। यही कारण है कि जब उन्हें साल 1997 में ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का टिकट शिवसेना ने दिया, उसके बाद से उन्होंने पीछे पलटकर कभी नहीं देखा। एकनाथ शिंदे ने ठाणे विधानसभा चुनाव 2004 में लड़ा और भारी जीत से अपने मजबूती का लोहा मनवाया। उसके बाद साल 2009, 2014 और 2019 में भी उनका प्रचम लहराया। महाविकास अघाड़ी की सरकार में एकनाथ शिंदे नगरविकास मंत्री हैं।

    एकनाथ शिंदे को ठाकरे परिवार के बाहर सबसे मजबूत ताकतवर श‍िवसैनिक कहा जाता हैं। ऐसा माना जाता है कि, यदि साल 2019 में  उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए हामी नहीं भरते तो एकनाथ श‍िंदे आज उसी कुर्सी पर होते। साल 1980 में वग श‍िवसेना से बतौर शाखा प्रमुख जुड़े थे।ठाणे की कोपरी-पांचपखाड़ी सीट से एकनाथ शिंदे 4 बार विधायक चुने जा चुके हैं। इतना ही नहीं वह अपनी पार्टी के लिए जेल भी जा चुके हैं

    एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तालुका से हैं। ठाणे में शिंदे का प्रभाव अच्छा प्रभाव है। कोई भी चुनाव हो उनका उम्मीदवार ही जीतता आया है। एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे भी शिवसेना के ही टिकट पर कल्याण सीट से सांसद हैं। अक्टूबर 2014 से दिसंबर 2014 तक महाराष्ट्र विधानसभा में वे विपक्ष के नेता रहे। 2014 में ही महाराष्ट्र राज्य सरकार में PWD के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त हुए। 2019 में कैबिनेट मंत्री सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री (महाराष्ट्र सरकार) का पद मिला।