corona-virus
फ़ाइल फोटो

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,382 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 8 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,17,205 और मृतक संख्या 1,48,023 हो गई है। इसके अलावा BA.4 और BA.5 के 35 और  BA.2.75 वैरिएंट के 8 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    सबसे ज्यादा केस पुणे में

    पुणे स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में आज ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.4 के 4 और बीए.5 के 31 मामलों का पता लगा है। इसके अलावा 8 मरीज BA.2.75 वैरिएंट से पीड़ित पाए गए। ये सभी मामले पुणे में सामने आए हैं। इस सबके नमूने 31 मई से 30 जून, 2022 के दौरान लिए गए थे।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में नए मामले आने के बाद बीए.4 और बीए.5 मरीजों की संख्या 113 और बीए की हो गई है। जबकि, BA.2.75 वैरिएंट मरीजों की संख्या 40 तक पहुँच गई है। BA.4 और BA.5 के पुणे में अब तक 65, मुंबई में 33, नागपुर, पालघर और ठाणे में 4-4 और रायगढ़ में 3 मामले सामने आए हैं। वहीं, BA.2.75 वैरिएंट के पुणे में 20, नागपुर में 14, अकोला में 4 और ठाणे और यवतमाल 1-1 केस दर्ज किया गया।  

    2,853 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,853 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,53,661 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.96% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 15,521 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 282 नए केस, 1 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 282 नए मामले और 1 की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,120,819 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या  19,630 पर पहुंच गई है। शहर में आज 498 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,098,766 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,423 एक्टिव मरीज है।