महाराष्ट्र ने टीकाकरण में नई ऊंचाई दर्ज की; सीएम ठाकरे ने कहा…

    Loading

    महाराष्ट्र : जिस तरह कोरोना ने अपने अलग-अलग रूप दिखाना शुरू किया है, उसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपनी कमर कस ली है।जितना ज्यादा टीकाकरण होगा उतना ही कोरोना का खतरा कम होगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण होना बेहद जरूरी है। आये दिन आ रही कोरोना के बारे में नई-नई बातें सुनने मिलती है, लेकिन हम जो बात आपको बताने जा रहे है। उससे आप निराश नहीं बल्कि खुश होंगे।

    महाराष्ट्र राज्य ने मंगलवार से 18 साल के अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण शुरू कर दिया है और एक ही दिन में 5 लाख 52 हजार 909 लोगों को टीकाकरण करके रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने व्यवस्था के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी है। इस तरह मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था को बधाई देकर उनका हौसला और बढ़ाया है। 

    महाराष्ट्र कोरोना को रोकने के लिए टीकाकरण अग्रणी है और अब तक 2 करोड़ 85 लाख से अधिक लोगों को टिका लगवाया जा चूका है। मंगलवार को 5 लाख 52 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। यह आकड़ा रात 8 बजे तक का है और इसमें इजाफा हो सकता है ,  ऐसा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने कहा  है।  इसके पहले 26 अप्रैल को एक ही दिन में 5 लाख 34 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया ऐसा डॉ. व्यास ने बताया है। उम्मीद करते है की इसी तरह टिकाकरण का आकड़ा और बढ़ता जाये और सबका टीकाकरण हो जाएं