raut-shinde
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा और जलगांव जैसे इलाकों में बीते देर रात दो समुदायों के बीच भयंकर झड़प, आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। वहीं अब इन घटनाओं को लेकर ठाकरे गुट के कद्दावर नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है।

फडणवीस को लेकर खी बड़ी बात 

दरअसल आज उन्होंने दिल्ली में अपने मीडिया संवाद में कहा कि, शिंदे-फडणवीस सरकार की अब एक ही मंशा दिखाई देती है। वह राज्य में यह सरकार दंगे करवाना चाहती है। इस पूरे घटना पर गृहमंत्री का अस्तित्व कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। पता नहीं क्यों फडणवीस के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है। वो फडणवीस दिखाई नहीं देते जिन्हें हम और आप जानते हैं।

शिंदे सरकार करवाएगी दंगा

संजय राउत ने अपने मीडिया संवाद में आगे कहा कि, “राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने, अस्थिरता पैदा करना यही शिंदे-BJP सरकार का एकमात्र उद्देश्य दिख रहा है। आज राज्य में दंगे हो रहे हैं। अब तो लग रहा है कि जैसे, राज्य में गृहमंत्री का अस्तित्व है कि नहीं। यह सवाल है। लगता है कि, देवेंद्र फडणवीस निराशा और हताशा में काम कर रहे हैं। इसकी वजह ढूंढनी होगी। कल जो संभाजीनगर में हालात दिखाई दिए, उसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह सरकार की नाकामयाबी है। राज्य में ऐसा माहौल तैयार हो, यह सरकार की इच्छा है। इसके लिए मिंधे (शिंदे) गुट की टोली जोर-शोर से अपने काम पर लगी है।’

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। यह घटना बीते बुधवार रात को किराडपुरा में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है और इस मंदिर में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।