heat
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ जनवरी के अंत में महाराष्ट्र (Maharashtra) में कुछ जगहों पर बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बादल छाए रहे. लेकिन अब वहीं फरवरी माह की शुरुआत में आई आंशिक ठंड के बाद अचानक ही वातावरण में गर्मी का अहसास होने लगा है। जी हां, फरवरी माह के अंत में ही राज्य में जैसे गर्मी शुरू हो गई है। अब महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में पारा 37 डिग्री के पार भी पहुँचने लगा है. ऐसे में नागरिकों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

    तेज गर्मी के चलते जहां राज्य भर के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के ऊपर चला गया है। वहीं विदर्भ इस समय राज्य में सबसे अधिक तापमान का अनुभव कर रहा है। आज विदर्भ के कई राज्यों में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी भयंकर गर्मी जारी है. साथ ही प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी अब लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं राज्य के मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

    वहीं अब अधिकाँश जिलों में धूप निकलने के साथ ही प्रदेश में लू का प्रकोप बढ़ रहा है। इस बीच, बीते 24 घंटों में अकोला में राज्य में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 37 डिग्री सेल्सियस और अधिकांश स्थानों पर 35 डिग्री सेल्सियस है। वहीं बीते दो दिनों में वाशिम में 38 डिग्री सेल्सियस, वर्धा, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल और नांदेड़ में 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज हुआ है।

    वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बात अगर राज्य की राजधानी मुंबई की हो तो, मुंबईकरों को दो दिन से भयंकर गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं बीते 24 घंटे में मुंबई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक चला गया था। इसके साथ ही मुंबई समेत महाराष्ट्र में लू का भयंकर कहर जारी है। इसलिए दोपहर के समय धूप में चलते समय अब सावधानी भी रखना पड़ रहा है। वहीं मुंबई में बीते कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा है और मुंबई में अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में यहां आनेवाले समय में अब और भी गर्मी पड़ने का अनुमान है।