temperature

    Loading

    नागपुर: महाराष्ट्र के विदर्भ के कई हिस्सों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र के लिए लू की चेतावनी जारी की। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।   

    केंद्र ने वर्धा और चंद्रपुर के कुछ इलाकों में पांच जून तक और नागपुर और गोंदिया के स्थानों में चार जून तक लू की आशंका जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया ‘‘आज सुबह साढ़े आठ बजे चंद्रपुर में 46.8 डिग्री सेल्सियस, ब्रह्मपुरी में 45.3 डिग्री सेल्सियस, वर्धा में 45.4 डिग्री सेल्सियस और नागपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।” (एजेंसी)