
नई दिल्ली/उस्मानाबाद. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के उस्मानाबाद (Osmanabad) जिले में उर्स के दौरान सांड घुस जाने से भयंकर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार भगदड़ में 14 लोग घायलहुए हैं। फिलहाल घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
Dramatic visuals wherein the bull can be seen attacking people in the crowd
14 people injured after a ferocious bull enters into the crowd gathered to celebrate Urus in Osmanabad…injured admitted to local hospital#urus #osmanabad #bullattack pic.twitter.com/JAGOP744if— Preeti Sompura (@sompura_preeti) February 9, 2023
मिली जानकारी के अनुसार, आज उस्मानाबाद शहर के दरगाह हजरत ख्वाजा शमशुद्दीन गाजी रहमतुल्ला अलैही पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था था। यहां आज काफी संख्या में दरगाह के पास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। तभी इन सबके बीच अचानक एक सांड बेकाबू हो गया और इधर-उधर दौड़ने लगा। वहीं, सांड की इस हरकत को देखते हुए लोग भी डर हो गए और इससे बचने के प्रयास में भगदड़ मच गई। वहीं इस दौरान सांड के हमले से कुछ लोग जख्मी भी हो गए।
Dramatic visuals wherein a Bull can be seen attacking people in the crowd in #Osmanabad pic.twitter.com/Okv369X9ch
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) February 9, 2023
अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ़ दिख रहा है कि दरगाह की लाइटों से सजावट हुई है। जहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद है। तभी अचानक एक सफेद सांड कहीं से भीड़ में घुस जाता है। वह इधर-उधर दौड़ने लगता है। सांड जैसे भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ता जाता है। वहीं सांड के इस तरह से भागने के चलते कई लोग इसके चपेट में आ जाते हैं। कई लोग जमीन पर भी गिरे दिखाई देते हैं। वहीं, कई लोग उसके पैरों से भी बुरी तरह से कुचल जाते हैं। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।