महाराष्ट्र: मनसे की अनोखी मांग, कसीनो-गेमिंग शुरू करने के लिए CM शिंदे को लिखा पत्र

    Loading

    महाराष्ट्र: जहां महाराष्ट्र (Maharashtra) में बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे अब जैसे के तैसे हैं, वही इस हालात में MNS ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे((Chief Minister Eknath Shinde) से राज्य में एक कैसीनो शुरू करने की मांग की है। जी हां मनसे की इस  हरकत ने सबको चौंका दिया है। जी हां हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक, मनसे कामगार सेना के अध्यक्ष मनोज चव्हाण ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है, इस पत्र में रोजगार और राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य में पर्यटन, मनोरंजन और गेमिंग क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए गेमिंग जोन की अनुमति देने की मांग की है। आइए जानते है है क्या है पूरी खबर… 

    महाराष्ट्र में कसीनो की मांग 

    जी हां इस पत्र में राज्य में कसीनो शुरू करने की मांग की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका, मलेशिया, थाईलैंड, मकाऊ और गोवा जैसे अंतरराष्ट्रीय देशों में बड़े पैमाने पर कैसीनो-गेमिंग की अनुमति है। इस पत्र में दावा किया गया है कि इससे पर्यटन उद्योग काफी हद तक विकसित हुआ है। गोवा राज्य में 6 अपतटीय कैसीनो और 8 तटवर्ती कैसीनो हैं। सिक्किम में भी पांच सितारा होटलों की अनुमति है। लेकिन कैसीनो-गेमिंग के बारे में हमारे संकुचित हुए विचारों के कारण हमारे अपने राज्य में विधायिका द्वारा पारित महाराष्ट्र केसिनो (नियंत्रण और कराधान) अधिनियम 1976 से धूल में पड़ा हुआ है।

    यहां कसीनो द्वारा कमाते है करोड़ों रुपये 

    लेकिन, इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह भी दावा किया गया है कि 10 मई, 2022 को पर्यटन निदेशालय के प्रधान सचिव ने एक अध्ययन समूह का गठन किया और गोवा, सिक्किम, मकाऊ और नेपाल में कैसीनो का निरीक्षण किया लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। 2018-19 में गोवा को कसीनो और गेमिंग से 411 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला था।

    राज्य को होगा फायदा 

    यूएस-आधारित ग्लोबल मार्केट एडवाइजर्स के एक आर्थिक अध्ययन के अनुसार, महाराष्ट्र में एक कैसीनो खोलने से 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा। साथ ही मनसे ने यह भी दावा किया है कि कैसिनो गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगने से सरकार को भी 308 फीसदी जीएसटी मिलेगा। इसलिए मनसे ने मांग की है कि मुंबई, लोनावला, लवासा, महाबलेश्वर, अलीबाग जैसे पर्यटन स्थलों और कोंकण के तट पर कैसिनो की अनुमति दी जानी चाहिए।