Khopoli accident
PHOTO- ANI

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक करीब 7 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भीषण हुआ है गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। गाड़ियां मलबे का ढेर बन गईं। इस हादसे में करीब 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार यह हादसा खोपोली (Khopoli) में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। 7 वाहनों की टक्कर हुई। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इस भीषण हादसे में कई कारों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही बचाव दल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।  घटना के बाद एक वीडियो भी आया है जिसमे देखा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण हुआ है।  

मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही करीब 7 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक भी ब्लॉक हुआ है।