Shiv Sena Crisis

    Loading

    मुंबई: मुंबई के साकीनाका गैंगरेप मामले (Sakinaka Rape Case) से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष दल राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA Government) पर हमलावर है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने मामले को लेकर अन्य राज्यों से आए लोगों को जिम्मेदार बताया है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता विश्वबंधु रॉय खफा हो गए हैं। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को पत्र लिखकर ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि, “उन्होंने परप्रांतीयों का अपमान किया है।”

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वबंधु रॉय ने अपने पत्र में ठाकरे की आलोचना करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनका राजनीतिक सरोकार प्रांतवाद है। इसलिए उन्होंने साकीनाका रेप मामले में सीधे परप्रांतीय को जोड़कर अपने वोटबैंक को साधने की कोशिश की है।”

    इसी के साथ विश्वबंधु रॉय ने मुख्यमंत्री ठाकरे के बयान पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस सहित महाविकास अघाड़ी सरकार के नेताओं और मंत्रियों पर भी हमला बोला है

    पढ़ें पूरा पत्र: