File Photo (Representative Image)
File Photo (Representative Image)

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर एक बार फिर से नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी नागरिकों (Foreign nationals) के पास से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद की है। आये दिन मुंबई एयरपोर्ट इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई है।  

    बता दें कि सीबीआई अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पोलिश नागरिक जैसिंकी आंद्रेजेज विस्लॉ (74) को पकड़ा था। वह जिम्बाब्वे से इथियोपिया होते हुए मुंबई पहुंचा था। जब उसके सामानों की तलाशी ली गयी, तो उसके एक बैग से 18 करोड़ रुपए की 6 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई थी। उसे ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

    गौरतलब है कि इससे पहले सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री को गिरफ्तार कर उसके सैंडल में छिपाये गये 4.9 करोड़ रुपये मूल्य का कोकीन बरामद किया था। अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थ की तस्करी में जुटी महिला को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया था। मुंबई एयरपोर्ट पर सोना, मादक पदार्थों आदि की तस्करी करते हुए आये दिन लोग पकड़े जाते हैं। फिलहाल इस मामले में दोनों विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है।