Weather Update, Maharashtra Rain
फ़ाइल फोटो

Loading

महाराष्ट्र: पिछले दो-तीन दिनों पहले बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में बेमौसम बारिश हुई। इस बीच,  महाराष्ट्र  में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे कभी हलकी सर्दी तो कभी बारिश हो रही है और वही अचानक तेज धूप का अहसास होने लगा है। इस बीच महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे गर्मी में भारी बढ़ गई है। लेकिन अब मौसम विभाग द्वारा कुछ अलग ही जानकारी सामने आई है। आइए जानते है पूरी खबर..

हवाओं के साथ भारी बारिश

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है, महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश की उम्मीद है। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। वही और एक जानकारी सामने आ रही है कि विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों को चेतावनी दी गई है। 

कहा कितना पारा? 

दरअसल महाराष्ट्र के वर्धा में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि अकोला, अमरावती और यवतमाल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, ज्यादातर जगहों पर पारा 12 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। निफाड स्थित गेहूं अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

29 तारीख तूफानी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 900 मीटर की ऊंचाई पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है और हवा की धाराएं टूट गई हैं। एक और कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा से झारखंड तक सक्रिय है। बारिश के लिए अनुकूल इस मौसम के कारण कल (29 तारीख) से विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर तूफानी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।