thane,palghar, rain
ठाणे-पालघर में भारी बारिश

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के लोग मानसून का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन मानों मानसून महाराष्ट्र से कोसो दूर है। हालंकि अब ये दूरी कम होने की संभावना तेजी से दिख रही है। IMD मुंबई की मानें तो मानसून मुंबई में अब जल्द ही दस्तक देने वाली है। 

IMD मुंबई के मुताबिक रायगढ़, ठाणे, मुंबई और पालघर की ओर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 24 जून तक मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है। 

इन राज्यों में भी बारिश होने की संभावना
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र में लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी या फिर नहीं।

मुंबई को अब तपती गर्मी से जल्दी ही निजात मिलने वाला है। दरअसल इस बार की गर्मी ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। जहां भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थति है तो कई ऐसे राज्य है जहां पर बारिश के बूंदों का लोग बेसबरी से इंताजर कर रहे हैं।