corona
File Photo

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 505 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,56,344 हो गई है। कोरोना से आज एक भी मौत नहीं हुई है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या 1,48,479 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 334 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 80,01,778 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 6,087 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% बना हुआ है। जबकि, मृत्यु दर 1.82% है।

गौरतलब है कि, रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 650 नए मामले सामने आए थे। जबकि, दो मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, 779 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।

उल्लेखनीय यही कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 62 मौतें हुई हैं और 70.97 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 58 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि 10 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के पास अभी भी 32 प्रतिशत मरीजों का डेटा उपलब्ध नहीं है।

मुंबई में 131 नए केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 131 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,160,682 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,754 पर स्थिर है। शहर में आज 95 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,139,229 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,699 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 107 कोरोना मरीज भर्ती हैं, इनमें से 51 ऑक्सीजन पर हैं।