Ashish-Shelar

    मुंबई: मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को जान से मारने कि धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें पत्र के जरिए दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलान को शुक्रवार को एक पत्र के जरिये जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने यह भी कहा कि यह पत्र उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित शेलार के कार्यालय को प्राप्त हुआ। 

    उन्होंने कहा कि अभद्र और अमर्यादित भाषा में लिये गये इस पत्र को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा है। अधिकारी ने कह कि पत्र में भाजपा विधायक को शांत रहने और ज्यादा नहीं बोलने के लिए कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई है। 

    मामले को लेकर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506(2), 507 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।