Mumbai Corona Updates: Corona increased tensions in Mumbai, 61 resident doctors of JJ Hospital became covid positive
Representative Photo:FIle

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Maharashtra Corona Updates) का रूप और भी खतरनाक होता नज़र आ रहा है। मुंबई (Mumbai) में पहले से बढ़ी कोरोना की टेंशन और भी ज़्यादा बढ़ गई है। मुंबई में जेजे हॉस्पिटल (JJ Hospital Mumbai) के 61 डॉक्टर्स कोविड पॉजिटिव (Doctors Covid Positive) पाए गए हैं। इनमें सभी 61 डॉक्टर्स जेजे हॉस्पिटल के रेज़िडेंट डॉक्टर्स बताए जा रहे हैं। 

    एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बताया है कि, मुंबई के जेजे अस्पताल में 61 रेजिडेंट डॉक्टर COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

    बता दें कि, इससे पहले मुंबई के BEST सर्विस के 60 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। एएनआई के अनुसार, बेस्ट के पीआरओ ने बताया है कि, बस ड्राइवर्स सहित BEST के कुल 60 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। 

    बता दें कि, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के कुल 18,466 नए मामले सामने आए थे। वहीं मुंबई में सोमवार को 12 हजार से अधिक कोविड के मामले रिपोर्ट हुए थे। राज्य में मंगलवार को ओमीक्रोन के भी 75 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मामले मुंबई से हैं। जिससे शहर में खतरा और भी बढ़ गया है।