vaccination
File Photo

    Loading

    मुंबई: कोरोना की दोनों लहरों के दौरान देश में सबसे ज़्यादा प्रभावित जगहों में शुमार मुंबई में कोविड से जंग में बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के लगभग दस महीने बाद, मुंबई ने शनिवार को 100% पहली खुराक कवरेज हासिल कर ली है। CoWin डैशबोर्ड के अनुसार, शहर की लक्षित वयस्क आबादी 9,236,546 है, और शनिवार को दोपहर तक, शहर में 9,239,902 पहली खुराक दी जा चुकी है। 5,983,452 के आंकड़े के साथ फिलहाल मुंबई की दूसरी खुराक कवरेज शहर की वयस्क आबादी का लगभग 65% है।

    जानकार मानते हैं कि, टीकाकरण केंद्रों डिसेंट्रलाइज़ करने ने मुंबई में वैक्सीन कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निश्चित रूप से अब शहर में कोरोना से बहुत अधिक सुरक्षा मिलना है, लेकिन अब भी एतियात ज़रूरी है। 

    बता दें कि, मुंबई में 16 जनवरी को देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ सिर्फ 10 टीकाकरण केंद्रों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड -19 टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत की थी। आपूर्ति की कमी के कई उदाहरणों से जूझते हुए शहर ने धीरे-धीरे टीकाकरण केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई। अब 100% पहली खुराक कवरेज की इसकी उपलब्धि कुल 462 सार्वजनिक और निजी टीकाकरण केंद्रों द्वारा हासिल की गई है, जिनकी एक दिन में 123,000 से अधिक वैक्सीन खुराक देने की संयुक्त क्षमता बन चुकी है।

    वैसे मुंबई में शुक्रवार को 33834 कोविड टेस्टिंग करने के बाद 262 नए मरीज मिले थे। जबकि राज्य में 997 नए कोविड मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 41 मौतें हुई हैं, जिसमें से केवल एक की मौत (Death) मुंबई में हुई है। इससे पता चलता है कि, शहर में हालात अब बहतर हैं।  

    राज्य में 12,290 एक्टिव मरीज (Active Patient) हैं, जिसमें से 2960 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। मुंबई और राज्य की रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है।