Mumbai Court summons CM Mamata Banerjee to appear before it on March 2
File Photo: Twitter

    Loading

    मुंबई: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को मुंबई (Mumbai) के एक कोर्ट (Court) ने हाज़िर होने का आदेश दिया है। मामला उनके महाराष्ट्र दौरे के दौरान राष्ट्रगान के कथित रूप से अनादर करने का है। दरअसल, मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ममता बनर्जी को उनके खिलाफ एक शिकायत के संबंध में 2 मार्च को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

    उन्होंने पिछले साल उनकी मुंबई यात्रा के दौरान राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान किया था जिसको लेकर मुंबई बीजेपी के एक नेता विवेकानंद गुप्ता ने  शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले, मामले को लेकर तब ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी ने पुलिस में शिकायत दी थी। बता दें कि, ममता बनर्जी के मुंबई दौरे के दौरान का इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    मुंबई बीजेपी के नेता ने बनर्जी के खिलाफ ‘राष्ट्रगान का पूरी तरह से अनादर करने’ के लिए कथित तौर पर बैठने की स्थिति में गाने और फिर ‘अचानक 4 या 5 छंदों के बाद रुकने’ के लिए शिकायत दर्ज की थी।