
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) को एक करोड़ रूपये की रिश्वत देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को डिजाइनर अनीक्षा (Designer Aniksha) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस दूसरे आरोपी अनिल जयसिंघानी (Anil Jaysinghani) की तलाश में जुट गई है।
अमृता फडणवीस ने अपने फोन पर धमकी भरे कॉल और संदेश प्राप्त करने के बाद मुंबई स्थित डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अमृता फडणवीस ने अनिक्षा पर उन्हें एक करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मालाबार हिल पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनिक्षा के पिता का भी नाम है।
#UPDATE | Mumbai police arrested the designer Aniksha following a complaint by Amruta Fadnavis, wife of Maharashtra Dy CM Devendra Fadnavis. Police is searching for the second accused (Anil Jaisinghani: Mumbai police pic.twitter.com/O2aMqPMYJA
— ANI (@ANI) March 16, 2023
पुलिस ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने डिजाइनर अनीक्षा को गिरफ्तार किया। पुलिस दूसरे आरोपी अनिल जयसिंघानी की तलाश कर रही है।”
पुलिस ने अनिक्षा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि डिजाइनर के पिता पर एक मामला दर्ज है इसी को रफा दफा करने के लिए महिला ने अमृता से मदद मांगी थी। लेकिन उन्होंने इस काम से मना कर दिया तो महिला ने यह साजिश रची।
विधनसभा तक पहुंचा मामला
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन में कहा कि, “डिजाइनर करीब डेढ़ साल से उनकी पत्नी के संपर्क में थी और वह अकसर उनके घर आती जाती रहती थी। उन्होंने कहा कि 14 से 15 मामलों का सामना कर रहे अनिल जयसिंघानी की बेटी एक पढ़ी-लिखी लड़की है। वह पहली बार 2015-16 में अमृता के संपर्क में आई और उनका भरोसा हासिल किया।”
उन्होंने कहा, 2021 में, उसने अमृता से फिर संपर्क किया और उसे उसके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनने के लिए कहा। उसने पिता को झूठे मामलों में फंसाए जाने का दावा करते हुए मदद मांगी। मेरी पत्नी ने कहा कि उन्हें एक ज्ञापन देना चाहिए, जिसे मुझे भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा, “सरकार बदलने के बाद, डिजाइनर ने सटोरियों के साथ अपने संपर्कों के बारे में बात की। उसने दावा किया कि वह जानकारी साझा करेगी और अधिकारियों द्वारा छापे मारे जाने के बाद, उसे दोनों पक्षों से पैसे मिलेंगे।”
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिजाइनर ने संकेत दिया कि यदि मामले वापस नहीं लिए जाते हैं, तो वह उन्हें (देवेंद्र फडणवीस) को फंसा सकती हैं। फडणवीस ने कहा कि महिला ने पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के नाम लेते हुए दावा किया कि इनके साथ उसके संबंध है। उन्होंने कहा कि पिछले पुलिस आयुक्त के कार्यकाल के दौरान मामलों को खत्म करने का प्रयास किया गया था। फडणवीस ने बताया महिला ने कहा कि अगर मामले वापस ले लिए जाते हैं, तो वह और उसका पिता अमृता और उनके पति के पक्ष में बोलेंगे।
फडणवीस ने कहा कि, “पिछली सरकार के दौरान उसने हमेशा उन्हें फंसाने की कोशिश की। शुक्र है, कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर गिर गया है। फडणवीस ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।”
उन्होंने कहा कि, “अमृता द्वारा फोन पर नंबर ब्लॉक करने के बाद डिजाइनर ने अज्ञात नंबरों से कुछ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग के फॉरेंसिक ऑडिट से साबित हुआ है कि वे झूठे हैं।” (एजेंसी इनपुट के साथ)