Fire
File Pic

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके में शुक्रवार सुबह को एक स्क्रैप यार्ड (Scrapyard) में अचानक आग (Fire) लग गई। आग इतनी भीषण थी की इस आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और घंटों बाद इस आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। 

    बताया जा रहा है कि, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। इस आग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि, आग कितनी भयानक थी। वीडियो में आग की ऊंची लपटें देखी जा सकती हैं। 

    वीर जीजामाता भोसले मार्ग स्थित कबाड़ बाजार में तड़के करीब सवा चार बजे आग लगी थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग ने बाजार की सात से आठ दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस बाजार में खाली रासायनिक ड्रम सहित विभिन्न प्रकार का कबाड़ रखा था।

    उन्होंने कहा, ‘‘तीन घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करने के बाद आग पर चारों ओर से काबू पा लिया गया और आग बुझाने का अभियान अब भी जारी है।” घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस आग पर दमकल विभाग के अब काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।