PIC: ANI/Twitter
PIC: ANI/Twitter

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के फॉर्म हाउस के पास के कार में लाश (Dead Body) मिलने के बाद से ही अफरातफरी मच गई है। मंत्री के फार्म हाउस के पास मुंबई-गोवा हाइवे पर पनवेल इलाके में लाल रंग की ऑडी कार (Audi Car) में शव मिला है। जिसकी पहचान संजय कार्ले (Sanjay Karle) नाम के शख्स के तौर पर हुई है। 

    मृतक संजय की गोली मारकर हत्या की गई है। यह कार हाइवे के किनारे खड़ी हुई मिली है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, संजय को कहीं और गोली मार कर उसके शव को कार में रखा गया या कार में ही गोली मारी गई। हालांकि, इस समय पुलिस इस पूरे हत्याकांड की तहकीकात करने में जुट गई है। 

    शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि, मरने वाले के सीने और पेट में गोली मारी गई है। सीने में चार गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं, मृतक संजय के बारे में जानकारी मिली है कि, उसके खिलाफ पुणे में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। साथ ही जिस गाड़ी में उसकी लाश मिली है, वह भी पुणे में रजिस्टर्ड है।

    इस घटना की खबर शुक्रवार को सामने आई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि, यह कार दो दिनों से इसी तरह सड़क किनारे खड़ी हुई थी। गाड़ी लॉक होने की वजह से शव को बाहर निकालने में काफी समस्याएं भी आईं। शव को बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। फिर शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

    मिली जानकारी के अनुसार, कार की पिछली सीट से मिले शव की पहचान पुणे के एक गुंडे के तौर पर हुई, जिसका नाम संजय कार्ले है। यह गाड़ी पुणे जिले के तेजस प्रकाश सालवे के नाम से रजिस्टर्ड है। यह घटना मुंबई गोवा हाईवे के किनारे पनवेल के पास तारा नाम के गांव की है।