Vikas Fhatak alias Hindustani Bhau got bail, was arrested after students' protest in Mumbai
File

    Loading

    मुंबई. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार, हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने अब एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। दरअसल इन ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ पर को छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप है। बता दें कि ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ का असली नाम विकास फाटक है। वहीं इस प्रदर्शन के मामले में मुंबई पुलिस ने ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

    गौरतलब है कि मुंबई के धारावी में कल यानी बीते सोमवार को बहुत से स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया था। इन स्टूडेंट्स की मांग है कि कोरोना संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए। वो ऑफलाइन परीक्षा कराने का विरोध कर रहे हैं। ठीक इसी प्रकार का प्रदर्शन बीते सोमवार को नागपुर में भी देखा गया था।

    बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को जमकर भड़काया। उनके कहने पर ही मुंबई और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में ऑनलाइन एग्जाम लेने की मांग करते हुए हजारों की तादाद में विद्यार्थी (Student Protest for online exam)सड़कों पर उतरे। मुंबई  में तो इन्ही विद्यार्थियों ने धारावी में स्थित स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) के घर का घेराव भी किया।

    इधर विद्यार्थियों को भड़काने के मामले को अब सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। इस बाबत महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने इस पूरे मामले की जांच के त्वरित आदेश दे दिए हैं और पुलिस प्रशासन को हालात को नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए हैं। मामले पर गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटील का कहना है कि विद्यार्थी खुद से इतनी बड़ी तादाद में तो जमा नहीं हो सकते। जरुर यह सोच-समझ कर प्लानिंग से किया गया है। इसकी अब पूरी जांच की जा रही है।