mumbai rains
File Photo: ANI

    Loading

    मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) (BMC) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि, मुंबई (Mumbai) के साकीनाका (Sakinaka) इलाके में भूस्खलन (Landslide) की घटना में एक व्यक्ति घायल (Injured) हो गया। महानगरपालिका ने मंगलवार सुबह पश्चिमी उपनगर में भारी बारिश (Rain) के बीच मलाड के कुरार गांव (Kurar Village) में एक पहाड़ी से चट्टानों के गिरने के बाद 100 लोगों को वहां से निकाला।

    अधिकारी ने बताया कि, सोमवार देर रात साकी नाका में जीएमएम रोड पर एक सार्वजनिक शौचालय के निकट स्थित एक घर पर कुछ चट्टान गिर गए। इस घटना में 47 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई।

    बता दें कि, मुंबई (Mumbai) समेत महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई इलाकों में लगातार बारिश (Rain) जारी है। जलगांव (Jalgaon) के चालीसगांव (Chalisgaon) में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां कई जगह सड़कें टूट गई हैं। यहां बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन फिलहाल बचाव कार्य चला रहा है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलगांव के चालीसगांव से गुजरने वाली तितूर नदी अचानक उफान पर आ गई जिसके बाद इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। चालीसगांव शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। इस घटना में कई मवेशियों के बह जाने की भी खबर है।

    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)