Mini Fire Stations
प्रतिकात्मक फोटो

    Loading

    मुंबई: आग (Fire) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उस पर तत्काल काबू पाने के लिए बीएमसी (BMC) ने  मिनी फायर स्टेशन (Mini Fire Stations) शुरू करने का निर्णय लिया था। जल्द ही 10 मिनी फायर स्टेशन शुरु किए जाएंगे। अब मुंबई (Mumbai) में अब कुल 28 मिनी फायर स्टेशन  होंगे। आग बुझाने के लिए मुंबई में 35 फायर स्टेशन हैं। 

    आग की बढ़ती घटनाओं और मुंबई में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई में अलग-अलग इलाकों में मिनी फायर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया। दमकल विभाग की ओर से अब तक 18 मिनी फायर स्टेशन शुरू किए गए है। जल्द ही 10 और मिनी फायर स्टेशन शुरू किया जाने वाला है।

    बीएमसी ने जगह का चयन भी कर लिया

    बीएमसी ने जगह का चयन भी कर लिया है। बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े बताया कि बढ़ते ट्रैफिक के कारण दमकल गाड़ियों को औसतन 20 से 30 मिनट आग लगे स्थान पर पहुंचने में लगता हैं, जबकि किसी भी आग की दुर्घटना में घटना स्थल पर पंहुचने में 5 से 8 मिनट का समय लगना चाहिए। आग की घटनाओं में घटना स्थल पर पहुंचने में होने वाली देरी के बाद आग का फ़ैलने का प्रमाण बढ़ जाता है। इसी कारण से मिनी फायर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया था। मिनी फायर स्टेशन से आग लगने वाले स्थान पर जल्द पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सकेगा।

    इन स्थानों पर शुरू होगा मिनी फायर स्टेशन

    1. गोदरेज कैंपस  विक्रोली
    2. गोराई विलेज  बोरीवली पश्चिम
    3. सिटीआईआरसी बोरीवली पूर्व दहिसर विलेज
    4. जुहू तारा रोड सांताक्रूज
    5. कुर्ला पश्चिम टाकिया रोड
    6. हंसराज भुगरा मार्ग, सांताक्रूज पूर्व
    7. एसएफ़टीसी वडाला ट्रक टर्मिनल
    8. लोढ़ा फ्लोरेंस गोरेगांव पूर्व
    9. शिवसृष्टि वी एन पूर्व कुर्ला पूर्व
    10. तिलक नगर चेंबूर एम पूर्व वार्ड