admision

    Loading

    मुंबई:  11वीं में प्रवेश (11th Admission) की नियमित राउंड, विशेष राउंड और फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व राउंड के बाद आखिरकार प्रकिया समाप्त (End) हो गई है। कुल 3 लाख 69 हजार 149 विद्यार्थियों (Students) ने ग्यारहवीं में एडमिशन (Admission) लिया है। अगस्त महीने से शुरू 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया आखिरकार समाप्त हुई। राज्य के कुल 1497 कॉलेज में 5 लाख 35 हजार 710 सीटों के लिए 4 लाख 8 हजार 820 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिसमें से 39,671 विद्यार्थियों ने इतने राउंड होने के बाद भी एडमिशन नहीं लिया।

    मुंबई सहित पुणे, नागपुर, नाशिक, अमरावती के कॉलेजों में अब भी 1 लाख 66 हजार 561 सीट्स रिक्त पड़ी हैं। इसमें से सबसे अधिक 89356 सीट्स मुंबई की हैं जो रिक्त पड़ी है।

    मुंबई में 2.53 लाख प्रवेश

    मुंबई विभाग में 11वीं के कुल 3 लाख 21 हजार 620 सीटों के लिए  2 लाख 54 हजार 194 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 2 लाख 32 हजार 264 यानी 91.37 प्रतिशत ने प्रवेश लिया है, जबकि 21,930 विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया।

    विभाग   सीट प्रवेश  रिक्त
    अमरावती  16230  10399 5831
    मुंबई  321620  232264 89356
    नागपुर   59195 33634  25561
    नाशिक   25380  19190  6190
    पुणे  113285 73662 39663