corona-virus

  • नए स्ट्रेन की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Loading

मुंबई. 21 दिसंबर को ब्रिटेन (Britain) से मुंबई (Mumbai) आए 187 यात्रियों में से अबतक 12 लोग कोरोना (Corona) से संक्रमित मिले है। मनपा ने पॉजिटिव आए सभी मरीजों के सैंपल (Sample) नए स्ट्रेन की जांच के लिए भेज दिए है।

मुंबई में भले ही कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से सभी परेशान है। नए स्ट्रेन की फैलने की रफ्तार पुराने से 70 फीसदी तेज है। इसी के मद्देनजर ब्रिटेन से आनेवाली फ्लाइट्स (Flights) 22 दिसंबर से ही रद्द कर दी गई है। 21 को ब्रिटेन से मुंबई आए यात्रियों को मनपा ने तुरंत होटलों में क्वारंटाइन कर दिया।  प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों का आरटीपीसीआर किया गया जिसमें से 12 पॉजिटिव मिले है। सभी को अस्पताल में अलग वार्ड में भर्ती किया गया है और उनके सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी जांच के लिए भेजे जाने की जानकारी मनपा की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमरे ने दी।

राज्य में केवल 50 मौत

सोमवार को राज्य में कोरोना के चलते 50 मौत मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ी, जिसमें से 12 मौतें मुंबई में हुई है। नए मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। सोमवार को 2498 कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें से 557 मरीज मुंबई से है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 19,22,048 और मौत का आंकड़ा 49305 तक पहुंच गई है। 57हजार मरीज अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज ले रहे है।

  • यूरोप और मिडल ईस्ट से आई फ्लाइट- 13
  • यात्री- 934
  • मुंबई में क्वारंटाइन- 416
  • अन्य राज्यों में गए- 479
  • क्वारंटाइन से छूट-  38
  • संबंधित देश को वापस भेज दिया- 1