RTI

    Loading

    मुंबई: मुख्यमंत्री सहायता मुख्य कोष का उपयोग प्राथमिक रूप से चिकित्सा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनता को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। सीएम रिलीफ फंड (CM Relief Fund) में हालांकि 130 करोड़ रुपये जमा हुए जिसमें से केवल 31 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं और शेष 99 करोड़ रुपये फण्ड में पड़े हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने आरटीआई कार्यकर्ता (RTI Activist) अनिल गलगली (Anil Galgali) को जवाब मिला है। 

    मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा राशि, खर्च की गई राशि और शेष राशि के बारे में पूछा था। मुख्यमंत्री सचिवालय सहायता कोष प्रकोष्ठ ने अनिल गलगली को बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के मुख्य कोष में 28 नवंबर 2019 से अब तक 130 करोड़ रुपये जमा किये जा चुके हैं।

     चिकित्सा के लिए 22 करोड़ वितरित

    मुख्यमंत्री सहायता कोष (मुख्य निधि) ने प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के उत्तराधिकारियों को 9 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। चिकित्सा प्रयोजनों के लिए 4932 नागरिकों को 22 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। 30 सितंबर, 2021 तक मुख्यमंत्री सहायता कोष (मुख्य निधि) में चिकित्सा और प्राकृतिक आपदाओं के लिए कुल 99 करोड़ रुपये की राशि शेष है। 28 नवंबर 2019 से 30 सितंबर 2021 तक 33 मामलों में मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता का वितरण किया गया है। वर्तमान में इस कोष के माध्यम से हर दिन औसतन 8 नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

    मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से चिकित्सा सहायता को अधिकतम करने की आवश्यकता है। जितना ज्यादा और आसानी से और दिल खोलकर इस फंड का उपयोग किया जायेगा, उतनी ही ज्यादा इस कोष की सार्थकता साबित होगी।

    - अनिल गलगली, RTI एक्टिविस्ट