corona crisis

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 167 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज शहर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। 286 लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुलेटिन के जारी कर दी।

    गौरतलब है कि मुंबई में बीते शनिवार 201 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जबकि, एक मरीज की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दिन शहर में 345 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।

    BMC के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में कोरोना महामारी के 167 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,055,561 हो गई है। शहर में अब तक महामारी से 16,687 लोगों ने अपनी जान गवाई है। यहां आज 286 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,034,493 हुई है। शहर में आज रिकवरी रेट 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 1,511 एक्टिव मरीज है।

    आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में आज मिले नए मरीजों में 147 मरीज ऐसे हैं जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं (एसिम्टोमैटिक) हैं। वहीं, 19 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 05 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 819 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से 406 मरीज ऑक्सीजन पर है।