Coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई:  एक ओर मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) कमजोर पड़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के आवास में एक बार फिर कोरोना ने शिरकत की है। इस बार सीएम के ओएसडी (CM OSD) सुधीर नाईक (Sudhir Naik) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कोविड की पुष्टि होने के बाद उन्हें तुरंत वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी तबियत ठीक बताई है। उनका उपचार इंटरनल मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. बेहराम पारडीवाला द्वारा किया जा रहा है। 

    बताया जा रहा है कि नाइक ने वैक्सीन की दोनो डोज ली है। इस घटना के बाद सीएम आवास से लेकर उनके ऑफिस तक सभी लोगों की कोविड टेस्टिंग की जा रही है। इसी के साथ दोनों स्थानों पर सेनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया। 

    सीएम अब भी अस्पताल में भर्ती

    गौरतलब है कि सीएम अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, गर्दन, कमर और पीठ में दर्द के बाद उन्हें एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया। हालही में उनके रीढ़ की हड्डी का ऑपेरशन हुआ है। फिलहाल वे अस्पताल में ही हैं इसी बीच उनके ओएसडी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे  भी कोविड संक्रमित हुए थे। वहीं मुंबई में कोरोना के 184 नए मरीज मिले हैं।

    राज्य में  686 नए मरीज 

    मुंबई में सोमवार को केवल 184 नए कोविड मरीज मिले, लेकिन टेस्टिंग भी 38 हजार की बजाय 23723 हुई। राज्य में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में 686 नए कोविड मरीज मिले हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 4 मौतें मुंबई में हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या  11943 हो गई है, जिसमें 2775 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 119,27,769
    • कुल पॉजिटिव केस- 759777
    • कुल मौत- 16296
    • कुल ठीक हुए- 738155
    • डबलिंग रेट- 2010 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 15

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,40,52,219
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,24,986
    • कुल मौत- 140602
    • कुल ठीक हुए- 64,68,791