corona
File Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई में 41 फीसदी सोसाइटियों में रहनेवाले लोगों ने कोविड वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया हैं। सोसाइटियों में 100 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने के बाद बीएमसी इन सोसाइटियों के प्रवेश द्वार पर विशेष लोगो लगाया है। मुंबई में 37 हजार सोसाइटी है, जिसमें से 22 हजार रजिस्टर्ड है।अब तक 15 हजार सोसाइटियों में रह रहे लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। वहीं मुंबई में 238 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।

    मुंबई में शुक्रवार को 33 हजार टेस्टिंग के बाद 238 नए कोविड मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में 906 नए कोविड मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 15 मौत हुई है जिसमें से 2 मौत मुंबई में हुई है। राज्य में 11,704 एक्टिव कोविड मरीज है, जिसमें से 2808 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

     

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 120,71,185
    • कुल पॉजिटिव केस- 760738
    • कुल मौत-  16302
    • कुल ठीक हुए- 760738
    • डबलिंग रेट- 2274 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 14

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,44,89,471
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,28,744
    • कुल मौत- 140707
    • कुल ठीक हुए- 64,72,681