CORONA

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को 999 नए कोविड मरीज (New Covid Patients) मिले हैं। जबकि मुंबई (Mumbai) में 41 हजार टेस्टिंग करने के बावजूद 247 में ही कोविड की पुष्टि हुई है। पिछले दो दिनों से राज्य में 40 से अधिक मौतें (Deaths) दर्ज की जा रही हैं। 

    शनिवार को भी राज्य में कोविड के कारण 49 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसमें से केवल 2 मौतें मुंबई में रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12,219 है, जिसमें से 2819 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 118,67,158
    • कुल पॉजिटिव केस- 759328
    • कुल मौत- 16290
    • कुल ठीक हुए- 737671
    • डबलिंग रेट- 2104 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 13

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,38,63,284
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,23,344
    • कुल मौत- 140565
    • कुल ठीक हुए- 64,66,913