300 New Cases of Covid-19 in Kerala
Covid-19

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक महीने बाद नए मरीजों (New Patients) की संख्या अधिक मिली है। गुरुवार को 42,524 टेस्टिंग के बाद 279 नए कोविड केस मिले हैं। इससे पहले 11 नवंबर को 283 नए कोविड केसेस मिले थे।

    राज्य में गुरुवार को 877 नए कोविड मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 19 कोविड ग्रसित लोगों की मृत्यु (Death) हुई है, जिसमें 2 की मौत मुंबई में हुई है। राज्य में कोविड के 6,693 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 1873 एक्टिव केस मुंबई में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 130,34,764
    • कुल पॉजिटिव केस- 766213
    • कुल मौत- 16362
    • कुल ठीक हुए- 745401
    • डबलिंग रेट- 2572  दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 18

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,73,06,860
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,46,938
    • कुल मौत – 141317
    • कुल ठीक हुए- 64,95,249