corona
File Photo

    Loading

    मुंबई:  मुंबई (Mumbai) में बुधवार को 34,442 टेस्टिंग करने के बाद 330 लोगों में कोरोना (Corona) की पुष्टि हुई है।  जबकि राज्य में 1193 नए कोविड मरीज (New Corona Patients) मिले हैं। त्योहारों के कारण टेस्टिंग में थोड़ी कमी आई है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि स्थिति नियंत्रण में हैं। 

    राज्य में पिछले 24 घंटों में 39 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, इसमें से 5 कोविड ग्रसितों की मृत्यु (Death) मुंबई में हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 15,119 हो गई है, जिसमें से 3,386 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 97. 6 फीसदी तक पहुंच गया है। 

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 115,48,887
    • कुल पॉजिटिव केस- 756772
    • कुल मौत- 16259
    • कुल ठीक हुए- 734590
    • डबलिंग रेट- 1642 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 30

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,29,47,355
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,14,158
    • कुल मौत- 140313
    • कुल ठीक हुए- 64,55,100