Coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई: त्योहारों के चलते नए कोरोना (Corona) के मामलों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब केसेस थोड़े बढ़ गए हैं। राज्य में 5 दिन के बाद 1094 कोरोना के नए मरीज (New Patients) मिले हैं। जबकि मुंबई (Mumbai) में 38661 टेस्टिंग के बाद 347 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। 

    पिछले 24 घंटों में राज्य में 17 कोविड ग्रसितों की मृत्यु (Death)हुई है, जिसमें से 3 मौत मुंबई में हुई है। राज्य में 12,410 एक्टिव कोविड मरीज हैं, जिसमें से 2761 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। 

    पॉजिटिविटी रेट कम पर केसेस अधिक

    3 से 9 नवंबर के बीच मुंबई की पॉजिटिविटी रेट 1.09 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो कि राज्य पॉजिटिविटी रेट 1.35 प्रतिशत से कम है, लेकिन इस दौरान सबसे अधिक केस कोविड केस 1715 मुंबई में मिले हैं, उसके बाद पुणे में 1412, ठाणे में 914 कोविड मरीज मिले हैं। गौरतलब है कि पुणे का पॉजिटिविटी रेट 2.52 फीसदी है, जो सबसे अधिक है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 117,54,729
    • कुल पॉजिटिव केस- 758536
    • कुल मौत- 16285
    • कुल ठीक हुए- 736947
    • डबलिंग रेट- 2194 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 15

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,35,22,546
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,20,423
    • कुल मौत- 140447
    • कुल ठीक हुए- 64,63,932