corona
File Photo

    Loading

    मुंबई :  राज्य में भले ही कोविड (Covid) के केसेस की संख्या कम होती जा रही है, लेकिन 6 जिले ऐसे हैं जहां मरीज (Patient) थोड़ी-बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, जिसके चलते एक्टिव मरीजों (Active Patients) की संख्या हाई है। राज्य में कुल 29,782 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 24,401 एक्टिव केस केवल 6 जिलों में हैं। इसमें पुणे (Pune), मुंबई (Mumbai), ठाणे (Thane), अहमदनगर (Ahmednagar), रायगढ़ (Raigad) और सातारा (Satara) का समावेश है। वहीं शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के 488 नए मरीज मिले हैं।

    शुक्रवार को राज्य में कोविड के 2149 नए केसेस मिले हैं। पिछले कई दिनों से राज्य में इतने ही नए मरीज मिल रहे हैं। इसमें भी सबसे अधिक मामले पुणे, मुंबई, अहमदनगर आदि जिलों में मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों पर नजर डाले तो इस समय सबसे अधिक एक्टिव 8079 पुणे में हैं, उसके बाद मुंबई में 6255, ठाणे में 3842, अहमदनगर में 3567, सातारा में 1465 और रायगढ़ में 1193 एक्टिव मरीज हैं। कुल 29782 में उक्त 6 जिलों में ही 24401 एक्टिव केस हैं। आंकड़े साफ दर्शातें है कि उक्त 6 जिलों में अब भी कोरोना लोगों पर हावी है।

    लिमिटेड केसेस आ रहे हैं

     स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिन जिलों में सक्रिय मरीज ज्यादा है वह घनी आबादी वाले शहर हैं। लॉकडाउन हटा दिए गए हैं, लोकल शुरू हो गए हैं, होटल्स, पार्क आदि सार्वजनिक स्थल भी खुल गए हैं ऐसे में मामलों में वृद्धि होना तय है, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी जगह कोविड के केसेस लिमिटेड आ रहे हैं। न तो एका एक उछाल न ही गिरावट देखने को मिला है।

    कितने प्रतिशत एक्टिव 

    जिला     एक्टिव केस प्रतिशत
    पुणे  8079  27.13
    मुंबई      6255   21
    ठाणे  3842  12.90
    अहमदनगर  3567   11.97
    सातारा  1465  4.91
    रायगढ़  1193 4

    मुंबई में फिर 500 से कम मरीज

    गुरुवार को 500 के पार नए कोविड मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर नए मरीजों की संख्या 500 के नीचे आ गई है। मुंबई में शुक्रवार को 37978 लोगों की टेस्टिंग की गई, जिसमें से 488 लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। जबकि राज्य में 2149 नए कोविड मरीज मिले हैं।  पिछले 24 घंटों में कोविड के चलते राज्य में 29 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 5 मौत मुंबई में हुई है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 108,95,693
    • कुल पॉजिटिव केस- 750108
    • कुल मौत- 16177
    • कुल ठीक हुए- 726040
    • डबलिंग रेट- 1120 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 53

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,08,09,054
    • कुल पॉजिटिव केस- 65,88,429
    • कुल मौत- 139734
    • कुल ठीक हुए- 64,15,316