corona
File Pic

    Loading

    मुंबई. एक बार फिर कोरोना (Corona) मुंबई (Mumbai) की इमारतों में अपनी पेंठ जमा रहा है। गुरुवार को शहर में सील इमारतों (Sealed Buildings) का आंकड़ा 51 तक पहुंच गया है, जबकि स्लम फिलहाल कोरोना मुक्त है। हालांकि चाहे स्लम हो या इमारत दोनों के निवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। गुरुवार को मुंबई में 41000 टेस्टिंग करने के बाद 497 नए कोरोना संक्रमित (New Corona Infected)  मिले हैं। जबकि राज्य में 3320 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

    पिछले 24 घंटे में राज्य में 60 और मुंबई में 5 कोरोना ग्रसितों ने दम तोड़ा है। राज्य में कोरोना के 39,191 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 4801 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। 

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 101,00,327
    • कुल पॉजिटिव केस- 739861
    • कुल मौत- 16068
    • कुल ठीक हुए- 716511
    • डबलिंग रेट- 1203 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 51

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 5,76,46,515
    • कुल पॉजिटिव केस- 65,34,557
    • कुल मौत- 138725
    • कुल ठीक हुए- 63,53,079