Symptoms of corona are there but report not confirming infection, must go for CT scan or x-ray : Expert
Representative Image

    Loading

    मुंबई. राज्य में बुधवार को कोरोना (Corona) के 39544 नए मरीज (New Patients) मिले और इसी के साथ कुल कोरोना का शिकार होने वालों की संख्या 28,12,980 हो गई है। बुधवार को राज्य में 227 लोगों की बीमारी के चलते मौत (Death) भी हुई है। कई महीनों बाद मौत की संख्या 200 के पार गई है। मुंबई में बुधवार को 5394 नए मरीज मिले हैं। जबकि 15 लोगों की बीमारी के चलते मौत हो गई। 

    फिलहाल राज्य में 3,56,243 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 51,411 एक्टिव मरीज मुंबई में है। राज्य में 17,29,816 लोग होम क्वारंटाइन में है, जबकि 17,863 कोविड केंद्रों में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 4083173
    • कुल पॉजिटिव केस- 414714
    • कुल मौत- 11686
    • कुल ठीक हुए- 350660
    • डबलिंग रेट- 49 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 72
    • इमारतें सील- 616

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 1,97,92,143
    • कुल पॉजिटिव केस- 28,12,980
    • कुल मौत-54649
    • कुल ठीक हुए- 24,00,727