Coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई : एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ऐसा हुआ है कि मुंबई (Mumbai) में नए कोरोना मरीजों (New Corona Patients) की संख्या 500 के पार गई है। गुरुवार को मुंबई में 37007 टेस्टिंग की गई, जिसमें से 546 में कोरोना (Corona) की पुष्टि हुई है। इससे पहले 9 अक्टूबर को भी 500 से अधिक कोविड केस मिले थे।

    कोविड किस और बढ़ेगा यह कहना मुश्किल होगा, ऐसे में मुंबईकर जितने सतर्क रहेंगे और कोविड नियमों का पालन करेंगे उतना बेहतर होगा। राज्य में कोरोना के 2384 नए कोविड मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 35 कोविड ग्रसितों की मृत्यु हुई है, जिसमें से 5 मौत (Death) मुंबई में हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो रही है तो वहीं मुंबई में एक्टिव केसेस बढ़ रहे हैं। राज्य में 29,560 एक्टिव मरीज हैं, जिसमें से 5317 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

    शुक्रवार को नहीं होगा टीकाकरण

    शुक्रवार को महानगरपालिका और सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण कार्य ठप्प रहेगा। दशहरा को देखते हुए टीकाकरण के कार्य को बंद किया गया है। शनिवार से टीकाकरण कार्य शुरू हो जाएगा। गुरुवार को मुंबई में 46540 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 108,57,715
    • कुल पॉजिटिव केस- 749620
    • कुल मौत- 16172
    • कुल ठीक हुए- 725619
    • डबलिंग रेट- 1151 दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 57

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,06,83,524
    • कुल पॉजिटिव केस- 65,86,280
    • कुल मौत- 139705
    • कुल ठीक हुए- 64,13,418