fire
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के मंत्रालय (Mantralaya) के पास गुरुवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  एक 60 वर्षीय महिला (Woman) ने मंत्रालय के गेट पर पहुंचा कर आत्महत्या (Suicide Attempt) करने का प्रयास किया। महिला ने मंत्रालय के गेट के पास अपने ऊपर मिट्टी का तेल (Kerosene) डाला और खुद को आग के हवाले करने का प्रयास किया। हालांकि बाद में पुलिस (Police) ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। 

    एएनआई के अनुसार, घटना गुरुवार शाम की है। जब ये महिला साक्षिण मुंबई में मंत्रालय पर पहुंची थी। दरअसल महिला ने आरोप लगाया है कि, उसे पुलिस ने कथित तौर पर एक मामले में नामजद किया है। जिसको लेकर वह पुलिस की शिकायत करने के लिए यहां पहुंची थी। 

    एएनआई के मुताबिक, महिला ने मांग की कि, उसे गलत तरीके से फंसाने वाले संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए।