corona-omicron
File Photo

    Loading

    मुंबई: कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (New Variants Omicron) से ग्रसित मरीजों (Patients) की संख्या ने लांग जंप लिया है। गुरुवार को आई जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में कुल 23 लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। इसमें से सबसे अधिक पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 13, मुंबई में 5, उस्मानाबाद में 2, ठाणे में 1, भायंदर में 1 और नागपुर में 1 मरीज मिला है। इसी के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 88 तक पहुंच गई है। जिसमें से 42 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    मनपा स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में मिले 5 मरीज में 3 मुंबई के रहिवासी नहीं है। लंदन से आई 27 वर्षीय युवती मुंबई की निवासी है, दूसरा युवती 21 वर्षीय मुंबई की निवासी है जो अबू धाबी से आई है, तीसरा महिला 42 वर्ष की है जो राजस्थान की निवासी है जो मस्कत से आई है और चौथी मरीज यूपी निवासी 42 वर्षीय महिला है जो मस्कत से आई है। पांचवी मरीज 15 वर्षीय बच्ची है जो पुणे की निवासी है और वो लंदन आई है। बता दें कि इन सभी मरीजों की टेस्टिंग एयरपोर्ट पर की गई और वे कोविड से संक्रमित मिले जिसके बाद इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया और उसमें नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। 

    17 मरीजों में कोई लक्षण नहीं 

    राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मिले कुल मरीजों में से 17 में कोई लक्षण नहीं है,  जबकि 6 लोगों में बीमारी के सौम्य लक्षण है। मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 36 तक पहुंच गई है, जिसमें से 19 मरीज ठीक हो कर घर लौट गए हैं। राज्य में 124 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आना बाकी है।

     राज्य में 1179 नए मरीज मिले

    एक ओर ओमीक्रोन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मुंबई में हो रहे रूटीन जांच में गुरुवार को 39,423 टेस्टिंग के 602 नए कोविड मरीज मिले हैं, इससे पहले 6 अक्टूबर को 629 नए मरीज मिले थे। वहीं राज्य में 1179 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 17 मरीजों ने दम तोड़ा है, जिसमें से एक मौत मुंबई में दर्ज की गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 7897 हो गई है, जिसमें से 2813 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

    मुंबई के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 133,31,140
    • कुल पॉजिटिव केस- 768750
    • कुल मौत- 16367
    • कुल ठीक हुए- 746991
    • डबलिंग रेट- 1747  दिन
    • चाल/ स्लम सील- 0
    • इमारतें सील- 13

    राज्य के आंकड़े

    • कुल टेस्ट- 6,81,17,319
    • कुल पॉजिटिव केस- 66,53,345
    • कुल मौत – 141392
    • कुल ठीक हुए- 65,00,375