राज्यपाल कोश्यारी का 79 वां जन्मदिन, उत्तरांचल मित्र मंडल ने किया वृक्षारोपण

Loading

वसई. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 79 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तरांचल मित्र मंडल वसई अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल के लोगों द्वारा वसई पश्चिम के सनसिटी स्थित बद्रीनाथ परिसर व वसंत नगरी मेरू सोसायटी परिसर में 79 वृक्ष लगाए गए.इसके साथ ही भगवान बद्रीनाथ से राज्यपाल की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गयी. 

इस दौरान मुख्य रूप से उत्तरांचल मित्र मंडल के होशियार सिंह दसोनी, मोहन सिंह राजपूत, मनोहर सिंह दसोनी, हीरा सिंह रौथाण, नीरज सिंह अधिकारी, सिंहत परिहार, सूरज सिंह नेगी,  देवेंद्र सिंह नेगी के अलावा उत्तरांचल मित्र मंडल वसई एवं माणिकपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले उपस्थित रहे.